ग्राम भालुमुड़ा के हितग्राहियों को राशन नही मिलने पर एसडीएम को दिया गया आवेदन

ग्राम भालुमुड़ा के हितग्राहियों को राशन नही मिलने पर एसडीएम को दिया गया आवेदन
तमनार @ संदेशा 24
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा कार्यालय में एसडीएम के नाम ग्राम भालुमुडा के ग्रामीणों द्वारा राशन नही मिलने व संचालन समिति को बदलने आवेदन दिया गया है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत रोडोपाली के आश्रित ग्राम भालुमुडा के हितग्राहियों को मार्च माह 2023 का चावल आज दिनांक तक नहीं दिया गया।जबकि राशन कार्ड हितग्राहीयों का फिन्गर प्रिंट 24 मार्च 2023 को ले लिया गया है,

और कुछ हितग्राहियों का फिन्गर प्रिन्ट भी नहीं लिया गया है,और कह रहे हैं चावल आयेगा तो फिन्गर लेंगें। 1 अप्रैल 2023 को चावल देने के लिए गाँव में मुनादी कराया गया पर राशन लेने गये तो आधा हितग्राही को चावल दिया गया उसके बाद चावल खतम हो गया और नहीं है। चावल आयेगा तो देंगे बोले। माह के 1 से 7 तारीख तक राशन वितरण किया जाता था जबकि संचालक फिंगर प्रिंट तो करा लेते हैं लेकिन चावल मार्च माह के बाद भी राशन नहीं मिल सका है। हम भूमिहीन या अति गरीब परिवार के लिए यह एक गंभीर भुखमरी जैसी समस्या है। ग्राम पंचायत रोड़ोपाली के संचालन समिति को निरस्त करके दूसरा जिम्मेदार समिति को दिया जाये।महोदय जी से निवेदन है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए हम गरीब हितग्राहियों को न्याय दिलाने हेतु एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया है।


