तमनार
Dulendra PatelApril 4, 2023
कांग्रेस कमेटी तमनार द्वारा जय भारत सत्याग्रह प्रेसवार्ता का आयोजन

कांग्रेस कमेटी तमनार द्वारा जय भारत सत्याग्रह प्रेसवार्ता का आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व जिला कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार द्वारा रेस्ट हाउस तमनार में 4 अप्रैल को जयभारत सत्याग्रह प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के प्रभारी राजा शर्मा प्रवक्ता जिला काँग्रेस कमेटी रायगढ़,बिहारी लाल पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तमनार एवं प्रदेश,जिला व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की विशेष उपस्थिति में प्रेसवार्ता किया गया।

बिहारी लाल पटेल ने प्रेस वार्ता में कहाकि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की सरकार लगातार विपक्ष को टार्चर कर रही हैं।मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, अगर किसी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ या मोदी जी एवं अडानी के खिलाफ बोला तो ऐसा बर्ताव करते है कि वो देशद्रोही है । ऐसी निम्न स्तर की राजनीति आज तक नही हुई । कांग्रेस की सरकार मे
ऐसा कभी नही हुआ । वर्तमान मे देश मे इमरजेंसी जैसे हालात हैं । देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गयी है देश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बड़ रही है।
कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की। अब मोदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिए श्री राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। कांग्रेस लड़ेगी, फिर जीतेगी। यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं यह आक्रमण देगा के समूचे विपक्ष पर यह देगा की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है। राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभावशाली नेता है जब उनकी सदस्यता रद्द कर सकते है उनकी आवाज दबा सकते है तब आम आदमी की क्या बिसात? यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरूआत है कांग्रेस इससे डरने वाली नही हम जनता के बीच जायेंगे देंश के हर गली, मोहल्ले, चौक-चौराहे को संसद बनायेंगे कहां कहां आप हमारी आवाज रोकेंगे।
प्रेसवार्ता में बिहारी लाल पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस , राजा शर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस,मुकुन्द मुरारी पटनायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,माणिकचन्द पटनायक, रुपेश पटेल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सुरेन्द्र चौधरी पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष,बबलू साहु जिलाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग,धनुर्जय भगत, गुलापी सिदार सरपंच,भूमिका मालाकार जनपद सदस्य,सुनिलमालाकार किसान कांग्रेस अध्यक्ष,सिंल्लू चौधरी,राजू साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस तमनार,जगन्नाथ सिदार ,बसंत पटनायक प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस,प्रभात पटनायक युवा काग्रेस विस उपाध्यक्ष,सुनील बेहरा,देवचरण भगत,देवेन्द्र बेहरा परमेश्वर दास बैरागी अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


