गायत्री शक्तिपीठ तमनार में विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला हुआ शुभारंभ

गायत्री शक्तिपीठ तमनार में विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला हुआ शुभारंभ
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
गायत्री शक्तिपीठ तमनार में विकास खंड स्तरीय दो दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 9 अप्रेल को अश्विनी कुमार पटनायक मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, सुश्री गंगा पटनायक, सुश्री पकाला ठाकुर गायत्री परिवार तमनार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सब्या प्रधान, सहोद्रा दीदी, सरिता दीदी,समता दीदी, सुश्री पिंकी साहू और हमारे मार्गदर्शक हेमेंद्र नायक जी की उपस्थिति रही। दो दिन तक चलने वाले निशुल्क प्रशिक्षण में महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर होने की शिक्षा दी जा रही है।

शांतिकुंज की बहनो द्वारा इस प्रशिक्षण में महिलाओं बहनों की प्रतिभा परिष्कार होगा एवं और भी अधिक जागृति आएगी। यह प्रशिक्षण उनके जीवन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। शांतिकुंज हरिद्वार से आई बहनों ने संगीतमय प्रवचन के साथ जीवन के नैतिक मूल्यों से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया।
विकास खंड तमनार के दूर दराज से आए सैकड़ों माताओं बहनो और अतिथिओं का स्वागत जम्बोवती जायसवाल,इंदुबाला राणा,अरुंधती साहू द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में रोहित कुमार साहू ब्लाक समन्वयक,जनकराम साहू,शंकर लाल जायसवाल, लक्ष्मी राम राणा, भरत लाल साव, भुवनेश्वर साहू एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति रही।


