प्रेमनगर उरबा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तमनार पुलिस जांच में जुटी

प्रेमनगर उरबा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तमनार पुलिस जांच में जुटी
तमनार @ संदेशा 24
थाना तमनार अंतर्गत प्रेमनगर उरबा मे 19 वर्षीय युवती की महुआ पेड़ में झूलती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पर तमनार पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी गई है।शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया है।

दिनाँक 11 .4.2023 को थाना तमनार से जानकारी के अनुसार थाना तमनार अंतर्गत प्रेमनगर उरबा मे एक युवती की फांसी लगाकर खुदकुशी की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना तमनार को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज, संतोष कुर्रे,महिला आरक्षक ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा गया।मृतिका की पहचान आरती टोप्पो पिता मैथुस टोप्पो उम्र 19 वर्ष ग्राम प्रेमनगर उरबा निवासी थाना तमनार है। तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर फांसी लगाकर खुदकुशी कारणों का जांच में जुट गई है

