सामारुमा के ग्रामीणों ने पूंजीपथरा -घरघोड़ा सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

सामारुमा के ग्रामीणों ने पूंजीपथरा -घरघोड़ा सड़क निर्माण कार्य हेतु एसडीएम को सौपा ज्ञापन
तमना @संदेशा 24
13.4.2023 पूंजीपथरा -घरघोड़ा सड़क निर्माण कार्य में देरी होने पर हो रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम सामारुमा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा कर दो दिवस में शुरू नही होने पर 16 अप्रेल से धरना प्रदर्शन करने चेतावनी दिया गया है।
ज्ञापन में रायगढ़- घरघोड़ा सड़क निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है महिनों पहले रोड़ को उखाड दिया गया है जिससे काफी मात्रा मे घुल. डस्ट उड़ रहा है जिसे पानी खाना, तलाब कुआ में घरों में धुल उड़कर चौबीस घंटा जा रहा है, स्वास्थ खराब हो रहा है, खेति का नुकसान हो रहा है, थाना पुँजीपथरा से सामारूमा स्कुल तक का सड़क को तत्काल शुरू कराया जाये एवं जब तक कार्य पूर्ण नहीं होता सड़क में दिन भर पानी छिड़काव किया जाये।आज दिनांक 13/04/23 से दो दिवस के अन्दर सड़क निर्माण का कार्य एवं पानी छिड़काव किया जाए अन्यथा हम ग्रामवासी बाध्य होकर सड़क पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है,जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान रत्ना यादव,जमुना,सुकान्ति,मीना यादव,सविता,ललिता,बिन्देश्वरी,प्रकाश यादव, सुकान्ती यादव,बसती चौहान, कविता, अमिका,नर्मदा यादव,पद्मिनी,ललिता अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।


