सरपंच लक्ष्मी सिंह सिदार के दाह संस्कार में विधायक चक्रधर सिंह सिदार सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सरपंच लक्ष्मी सिंह सिदार के दाह संस्कार में विधायक चक्रधर सिंह सिदार सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलितमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम पंचायत आमगांव के होनहार युवा सरपंच लक्ष्मी सिंह सिदार का दिनांक 13 /04/2023 को दाह संस्कार मे विधायक चक्रधर सिंह सिदार,पूर्व विधायक हृदयराम राठिया,डीके भार्गव,गोकुलानन्द पटनायक,सतीशचन्द बेहरा,रमेश बेहरा,अमल साय सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिको गोड़ समाज,ग्रामवासियों सिदार परिवार,सरपंच संघ द्वारा दाह संस्कार में शामिल होकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
ग्राम पंचायत आमगांव के होनहार युवा सरपंच लक्ष्मी सिंह सिदार का 35 वर्ष की आयु में बैंंगलोर प्राइवेट हास्पिटल में आकसमिक निधन हो गया। रायगढ़ जिला लघु वनोपज संघ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सिदार के बड़े सुपुत्र युवा सरपंच लक्ष्मी सिंह सिदार हंसमुख जिंदादिली मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने एक पुत्र एक पुत्री व पत्नी भरा पूरा परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गये। उनके आकस्मिक निधन से चहुओर शोक की लहर है।

