पंचायत सचिव संघ तमनार की अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरपंच संघ तमनार द्वारा दिया गया समर्थन

पंचायत सचिव संघ तमनार की अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरपंच संघ तमनार द्वारा दिया गया समर्थन
तमनार @संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 14.4.2023
पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई तमनार द्वारा 14 अप्रेल को जनपद पंचायत तमनार परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबडेकर जयंती के अवसर पर उनकी पूजा अर्चना कर उपस्थित सरपंचगणों का स्वागत सत्कार कर सचिव सभा का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 14.04.2013 को सरपंच संघ ईकाई तमनार के पदाधिकारी एवं सदस्यगण प्रदेश सचिव संघ के आव्हान पर ब्लॉक इकाई संघ तमनार द्वारा अनिश्चित कालीन धरना स्थल पर उपस्थित होकर इनके एक सूत्रीय मांग परीक्षाअवधि पश्चात शासकीयकरण के मांग को जायज ठहराते हुए सरपंच संघ तमनार द्वारा समर्थन देते हुए 14 अप्रेल 2023 से होने वाले ग्राम सभा को सचिवों के हड़ताल से वापासहोते तक स्थगित रखा जाये एवं सरपंच संघ उनके जायज मांग को शीघ्र पूरा करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन करते है। समर्थन के दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष जानकी राठिया,पेलमा सरपंच सनकुमारी,आमघाट प्रेमसागर राठिया,झिंकाबहाल दुलामणि राठिया,ललित राठिया सहित अन्य सरपंचगणो की उपस्थिति रही।


