कसडोल के धार्मिक ब्यक्तित्व शिवप्रसाद साहू का निधन

कसडोल के शिवप्रसाद साहू का निधन
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 17.4.2023
लब्धप्रतिष्ठित धर्म परायण शिवप्रसाद साहू जी दिनांक 15. 4. 2023 को अपने पंच भौतिक काया की परित्याग कर 93 वर्ष की आयु में ब्रम्हलीन हो गए। आपके देहावसान से शोक ब्याप्त है। आप अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार, रोता बिलाबला छोड़ गए। आपके जेष्ठ पुत्र जनक राम सेवानिवृत्त शिक्षक, गिरजा प्रसाद एव बसंत कुमार प्रधान पाठक,पुत्री छाया रोहित कुमारव उमा विजय साहू हैं।
आप प्रतिभावान व्यक्तित्व के थे। गुणी ज्ञानी, गीत संगीत तथा अभिनय कला में पारंगत थे। सीधे सादे, सरल, मृदुभाषी, उदार, संकल्पवान ब्यक्ति थे। आध्यात्मिक, अभिरुचि स्वाध्याय तथा सत्संग आपकी दिनचर्या थी। देहावसान के दो दिन पूर्व तक आप कथा-पुराणों का अध्ययन स्वाध्याय करते रहे हैं। आप कर्म योगी थे। मेहनत से कभी भी जी नहीं चुराया, यही कारण है कि एक सामान्य कृषक होते हुए भी बच्चों को पढा लिखा कर योग्य बनाया। ईश्वर के प्रति दृढ आस्था का ही परिणाम है कि आपने श्री जगन्नाथ तथा शिवमन्दिर का निर्माण कराया।
आपके आदर्श, निष्ठा इस परायणता जै जैसे दुर्लभ गुण अनुकरणीय हैं। साहू समाज,गायत्री परिवार ग्रामवासी कसडोल द्वारा सदगति एवं आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

