हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बृद्ध की मौके पर ही मौत,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,तमनार पुलिस व तहसीलदार मौके पर

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बृद्ध की मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस मौके पर
तमनार @ संदेशा 24 रायगढ़ जिले के ओद्योगिक क्षेत्र थाना तमनार अंतर्गत हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की ठोकर से यात्री प्रतीक्षालय में बैठे 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रतीक्षालय व ठेला भी ट्रेलर के रौंदने से पूरी तरह टूटकर चकनाचूर हो गया।
थाना तमनार अंतर्गत हमीरपुर में दिनांक 20 अप्रेल को दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन क्र cg 13 at 2784 के चालक ने प्रतीक्षालय व ठेला को रौंदते बृद्ध ब्यक्ति को अपने चपेट में लेकर एक्सीडेंट करने से 70 वर्षीय श्रद्धाकर निषाद पिता चिंतामणि निषाद का मौके पर ही मौत हो गया। ग्रामीणों ने बताया ट्रेलर चालक के एक्सीडेंट करने से पैर व सिर में गभीर चोट लगने से मौत हुई है।मृतक परिवार में कोई कमाने वाला नही है बस उसकी पत्नी ही है। उनकी दोनों बेटियों का शादी हो चुका है।
दर्जनों ग्रामीणों ने घटना के बाद से ही मुआवजा की मांग व तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सुरेश खंडाइत व उप सरपंच आशीष मिश्रा के नेतृत्व में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर शांति अनुशासन व्यवस्था हेतु तैनात किया गया। एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा,तहसीलदार चंद्रा मौके पर आक्रोशित गामीणो को समझाइश दी गई। तहसीलदार तमनार लीलाधर चन्द्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 25 हजार रुपये व ट्रेलर वाहन मालिक द्वारा 50 हजार रुपये तत्काल मौके पर मृतक परिवार को प्रदाय की गई। ग्रामीणों की मांग पर तेज रफ्तार पर कार्रवाई व गतिसीमा वाहन परिवहन हेत एसडीओपी मिश्रा,तहसीलदार ने गार्ड स्वयंसेवको की व्यवस्था हमीरपुर,पालीघाट व बॉर्डर में 21 अप्रेल से की जाएगी।

