विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा बजरमुड़ा की जा रही भव्य तैयारियां

विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा बजरमुड़ा की जा रही भव्य तैयारियां
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 24.4.2023
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम बजरमुड़ा ओपन ग्राउंड में विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगी।

आयोजन समिति बजरमुड़ा द्वारा विशाल पंडाल पार्किंग भागवत कथा मंच की व्यवस्था की भव्य तैयारियां की जा रही है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बजरमुड़ा ग्राम वासियों द्वारा 2 मई से 8 मई तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी श्रीमद् भागवत कथा पाठ करेंगी।
इस भव्य श्रीमद् भागवत कथा के लिए 2 मई को सुबह 7.30 बजे भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद जया किशोरी जी के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा पाठ का आयोजन शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार 2 मई को भागवत महात्म की कथा का जया किशोरी वाचन करेगी। वहीं 3 मई को शिव विवाह, 4 मई को नरसिंह अवतार, 5 मई को कृष्ण जन्म, 6 मई को कृष्ण बाल लीला, 7 मई को रूकमणी विवाह, कंश वध वहीं 8 मई को सुदामा चरित्र एं भागवत कथा विराम होगा। वहीं 8 मई को भव्य भण्डारा होगा। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या भक्तजनो को शामिल होकर पुण्य की भागीदार बनने आव्हान की गई है।


