भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक रायपुर में सम्पन्न, तमनार ब्लॉक के पदाधिकारी हुए शामिल

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक रायपुर में सम्पन्न तमनार ब्लॉक के पदाधिकारी हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 27 अप्रेल गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यसमिति को संबोधित कर मार्गदर्शन दिए।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने बैठक ली।तमनार लैलूंगा घरघोड़ा ब्लाक सहित रायगढ़ जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए।
आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। प्रदेश में सहकारिता को खत्म करने का काम हो रहा है। सोसाइटी और जिले स्तर पर आंदोलन होगा। सहकारिता बचाओ सम्मेलन व आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ
शशिकांत द्विवेदी जी, रायगढ़ जिले से जिला संयोजक गिरजा शंकर पटेल, सहसंयोजक सौरभ चौधरी एवं राजेश गुप्ता, सदस्य देवाशीष पटनायक, जय सिंह सिदार, दिपक स्वर्णकार(लाला) , एवम् सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, सभी जिलों के जिला संयोजक एवं जिला सहसंयोजक गण , कार्यसमिति के सदस्यगण शामिल हुए।


