राममंदिर बरभांठा चौक से संध्या वस्त्रालय तक सड़क में डिवाडर लगाने कलेक्टर को आवेदन

राममंदिर बरभांठा चौक से संध्या वस्त्रालय तक सड़क में डिवाडर लगाने कलेक्टर को आवेदन
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 29.4.2023 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य औद्योगिक तहसील तमनार के राम मंदिर चौक बरभांठा चौक होते हुए संध्या वस्त्रालय तक सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण कर डिवाडर लगाने भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव के नेतृत्व में कलेक्टर को आवेदन दिया गया।

कलेक्टर सिन्हा ने अविलम्ब सड़क चौड़ीकरण कर डिवाडर लगाने आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कलेक्टर अमित कटारिया द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जा चुकी है।आवेदन में पूंजीपथरा -तमनार से सलिहांभांठा सड़क निर्माणाधिन है। हमारा तमनार का बरभांठा चौक से ही सभी स्कुलो, तहसील, थाना एवं सभी प्रकार के कार्यालय का प्रवेश मार्ग है।

परन्तु अनगिनत वाहन एवं भारी वाहनो के कारण जनमानस एवं स्कूली बच्चो मे हमेशा दुर्घटना का भय रहता है एवं मुख्य चौक अधिकतर जाम प्रतिष्ठान लगा रहता है, जिससे व्यापारिक भी सफल नही हो रहे हैं। राम मंदिर, बरभाँठा चौक संध्या वस्त्रालय तक सड़क चौड़ीकरण कर डिवाडर लगा कर स्कूली बच्चो पर संवेदन शील कार्य कर तमनार के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास में अपना अमूल्य योगदान देने आवेदन दिया गया है।


