हुंकराडीपा तमनार में अनिश्चितकालीन चक्का जाम एसडीएम के समझाइस के बाद स्थगित

हुंकराडीपा तमनार में अनिश्चितकालीन चक्का जाम एसडीएम के समझाइस के बाद स्थगिततमनार @ सन्देशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तमनार के हुंकराडीपा में 28 अप्रेल 2023 शुक्रवार 11 बजे से पांचवी अनुसूची क्षेत्र में गलत तरीके से कोयला खदान के लिए सर्वे करवा रहे अधिकारियों को तत्काल तमनार तहसील से प्रभारमुक्त करने व अन्य समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम एसडीएम के समझाइस के बाद स्थगित किया गया है।
प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच चर्चा परिचर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि अतिरिक्त तहसीलदार टीम द्वारा गलत तरीके से कोयला खदान के लिए सर्वे करवाने व क्षेत्रीय समस्याओ के संबंध में बताया गया। एसडीएम ऋषा ठाकुर ने ग्रामीणों को कहाकि सर्वे में गए अधिकारियों द्वारा तहसीलदार व ग्राम पंचायत ग्रामीणों के साथ समन्वय में कमी हुई है। समन्वय में कमी करने वाले अधिकारी को नोटिस दिया जा चुका है।ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को कहा गया कि कलेक्टर से उनकी मुलाकात कराकर बैठक में वे कलेक्टर के समक्ष अपनी मांगों को पुनः रख सकें। उन्होंने कुछ दिनों में 10-15 लोगों को कलेक्टर से मुलाकात कराकर उनकी मांगें रखने की बात कही है।

