WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

अ.भा.अघरिया समाज केंद्रीय समिति की बैठक बांधापाली में संपन्न ?श्रीकृष्ण अघरिया धाम पैता भव्य निर्माण में राशि संकलन,क्षेत्रीय समितियों का निर्वाचन पर चर्चा

अ.भा.अघरिया समाज केंद्रीय समिति की बैठक बांधापाली में संपन्न
?श्रीकृष्ण अघरिया धाम पैता भव्य निर्माण में राशि संकलन,क्षेत्रीय समितियों का निर्वाचन पर चर्चा

रायगढ़ @संदेशा @ विजय पटेल 7.5.2023

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ द्वारा केन्द्रीय समिति पदाधिकारी एवं समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ग्राम बांधापाली क्षेत्र सारंगढ़ के पी स्कूल प्रांगण में 7 मई 2023 को आयोजित की गई ।

सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा विमला पटेल केंद्रीय महिला सह संयोजिका के मंत्रोच्चार के साथ की गई।

पदाधिकारियों के मंचासीन होने के उपरांत केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल जी ने बैठक के बिन्दुओ में पहला ग्राम पैता में आयोजित पिछले बैठक में स्वीकृत कार्यों यथा मंदिर निर्माण हेतु नींव के भुगतान, पहुंच मार्ग का भू अर्जन इत्यादि का अनुमोदन हेतु प्रस्ताव, दूसरा श्रीकृष्ण अघरिया धाम में किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चर्चा, तीसरा क्षेत्रीय समितियों का निर्वाचन समयावधियों और चौथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा करते सभी क्षेत्रीय समितियों के कार्यकाल समाप्ति की तिथियों की जानकारी दी गई। उन्होंने अघरिया धाम के विकास हेतु किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल जी ने पिछले बैठक के बाद के आय व्यय का ब्योरा दिया। जिसमें 2,57,610 रू खर्च, बैंक खाते में 14,35,862 रु जमा और 10,53,362 रु चेक प्राप्त होने की जानकारी दी।
केंद्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार नायक ने कहा कि अघरिया धाम के विकास हेतु जो सफलता हासिल करनी थी वो नहीं कर पाए। हमें अपनी नेगेटिव सोच बदलकर पॉजिटिव सोच के साथ अपने इष्टदेव के प्रति समर्पित होना है। हम जब अपनी पार्टी द्वारा दिए गए कार्य खुशी खुशी कर सकते हैं कर्मचारी लोग अपनी मांगों के लिए लड़ सकते हैं वैसे ही हम अपने समाज, अपने इष्टदेव के लिए क्यों नहीं कर सकते। हमें अपने युवाओं को जोड़ना है तभी हम अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे।

इसके बाद सारंगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष ज्योति पटेल और बरमकेला क्षेत्रीय अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने अपने विचार व्यक्त किए। बसना क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल नायक जी ने बताया कि किस तरह उन लोगों ने बसना क्षेत्र के 88 गांवों के हर परिवार से संपर्क कर अघरिया धाम निर्माण हेतु लोगों को प्रेरित किया। आपने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से आह्वान किया। उन्होंने कहाकि अघरिया धाम निर्माण को अपनी प्रतिष्ठा बनाकर काम करेंगे तो निश्चित ही परिणाम सुखद होगा। अघरिया धाम समाज का गौरव है और निश्चित ही यह समय पर पूरा होगा।

तमनार क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्योधन पटेल ने भव्य निर्माण हेतु श्री कृष्ण प्रचार रथ के साथ माटी धातु,राशि संकलन के बारे में बताया गया। खरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधराम पटेल, महासमुंद क्षेत्रीय अध्यक्ष होरीलाल पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवरी सोनाखान रामकृष्ण पटेल, रायगढ़ शहर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल, सरायपाली क्षेत्रीय अध्यक्ष खेमराज पटेल,बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्रीय सचिव जीवन पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण डमरूधर पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिथोरा मनोहर पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरसिंहनाथ गजानंद पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष पिरदा सांकरा हरप्रसाद पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष भुक्ता ठंडाराम नायक, अंचल प्रभारी सरायपाली विश्वनाथ नायक, किंकर चौधरी तमनार, निराकार चौधरी सचिव पुसौर, सीता चिंता पटेल जिला पंचायत सदस्य इत्यादि ने अघरिया धाम में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण कार्य हेतु राशि एकत्रित करने हेतु विभिन्न सुझाव देते हुए शीघ्रातिशीघ्र राशि एकत्रित करने में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा समाज पूर्णतः धार्मिक समाज है इसलिए हमारे समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते रहे हैं। आजकल हमारे पूर्वजों के उत्थान और सदगति प्रदान करने के लिए श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। हमारे समाज में पैसों की कमी नहीं है। रामायण काल में जिस तरह रामसेतु निर्माण हेतु एक गिलहरी द्वारा थोड़ा सा ही सही जो योगदान दिया गया वह अमर हो गया उसी प्रकार समाज का प्रत्येक सदस्य अपना अंश प्रदान कर अघरिया धाम निर्माण में अपना योगदान अमर कर सकता है। लोगों के सोच में परिवर्तन की जरूरत है समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी सोच पहुंचनी चाहिए।
केंद्रीय महिला सह संयोजिका विमला पटेल जी ने कहा कि इस आधुनिक युग में बच्चों में सही संस्कार नहीं है इसके लिए हमें सांस्कृतिक मूल्यों का सरंक्षण करना होगा इसके लिए धर्म के क्षेत्र में आगे आना होगा जिसके लिए अघरिया धाम निर्माण में अपना योगदान देना होगा।

केंद्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल जी ने कहा कि अघरिया धाम की जो नीव रखी गई है उसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। जब तक हम तन मन धन से योगदान न दें यह संभव नहीं होगा। आपने 31 मई 2023 तक प्राप्त सभी राशि और दानदाताओ की सूची प्रकाशित करने का सुझाव दिया।
अघरिया धाम में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण में समाज के प्रत्येक क्षेत्र एवम् किसान व्यवसाय नौकरी इत्यादि पेशे के लोगों के लिए केंद्रीय समिति द्वारा अनुशंसित राशि का पठन केंद्रीय सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल द्वारा किया गया।
हरप्रसाद चौधरी क्षेत्रीय सचिव बसना ने कहा कि जिस कार्य में धन, मन और तन लग जाता है तो वह कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। इसके लिए आपने समस्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पहले स्वयं आगे आएं और घर घर जाकर अघरिया धाम निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित करें।

अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि अघरिया धाम निर्माण हेतु हमारे सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए हैं जो कि स्वागतेय हैं। आपने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को आगामी बीस दिनों के अंदर 10,15,20 लाख की राशि एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा जिसमें उक्त में से कोई भी राशि सोचकर उक्त राशि 20 दिनों के अंदर निश्चित ही एकत्रित करनी है। सामाजिक बन्धुओ को 24 घंटों में से मात्र 2 घंटे समय निकालकर प्रतिदिन कम से कम 3 परिवार से मिलकर उन्हें अघरिया धाम निर्माण में अपना योगदान प्रदान करने आह्वान किया। हर व्यक्ति चाहता है कि वह अघरिया धाम निर्माण में अपना योगदान दे हमें उस तक पहुंच कर उसके विचारों को क्रियान्वित करना है। उन्होंने अघरिया धाम निर्माण में दानदाताओ को कोटि कोटि साधुवाद देते बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति पर बधाई धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम का आभार व समापन क्षेत्रीय अध्यक्ष सारंगढ़ ज्योति पटेल जी द्वारा किया गया। वहीं केपी विद्यालय परिवार व सारंगढ़ क्षेत्र द्वारा सुव्यवस्थित बैठाकर स्वादिष्ट भोजन कराने पर गदगद हुए। बैठक का सफल मंच संचालन अंचल प्रभारी पिथोरा नरेश्वर सैलानी ने किया।
कार्यक्रम में उक्त वक्ताओं के अलावा केंद्रीय सचिव धनंजय पटेल, केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेंद्र पटेल,केंद्रीय प्रवक्ता सेतराम पटेल, मनोहर पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष पदमपुर, लोकनाथ पटेल सचिव पिथोरा, बरमकेला महासचिव श्री प्रदीप पटेल, परमानंद पटेल, हरिशंकर पटेल, तुलसी पटेल, राजकुमार पटेल के अलावा नारी शक्तियों में कमला नायक, पद्मिनी पटेल, सीमा पटेल, टिसी पटेल, रमा पटेल अन्य केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर *51 फीट ऊंची कांस्य... सुशासन तिहार शिविर में पंचायत दर्पण क्यूआर कोड बना आकर्षण का क... सड़क दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा सुशासन तिहार के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को मिल रही नई पहचान विश्व रेडक्रॉस दिवस पर वार्षिक साधारण सभा की बैठक 8 मई को सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई साय... सुशासन तिहार में उमड़ा भरोसे का जनसैलाब, शिविर में हितग्राहियों... बिहान से बदली तकदीर: रविता, अंजना और ललिता बनीं “लखपति दीदी”, ... पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, ज... DNA एवं जैविक/भौतिक साक्ष्य संकलन, परीक्षण पर ऑन लाईन एक दिवसी...