पुसौर किसान की बेटी विधि भोसले 12 वीं में टॉपर,रायगढ़ जिले के 6 बेटियो ने बढ़ाया गौरव

पुसौर किसान की बेटी विधि भोसले 12 वीं में टॉपर,रायगढ़ जिले के 6 बेटियो ने बढ़ाया गौरव
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 10.5.2023
रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के एक किसान की बेटी ने 12 वीं की परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल की है. विधि भोसले ने 12 वीं में पूरे प्रदेश में टॉप किया है. रायगढ़ जिले के एक किसान की बेटी की पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा है.

विधि भोसले ने पूरे प्रदेश में 12वीं में टॉप किया है. अभिनव विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल पुसौर के विधि भोसले को 98.20 फीसदी नंबर मिले हैं.विधि के पिता बासुदेव महाणा एक सामान्य किसान हैं. तीन भाई बहनों में विधि सबसे छोटी हैं. विधि बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं हैं. 12वीं की परीक्षा के लिए विधि भोसले ने कड़ी मेहनत की और उसका नतीजा अब सबके सामने है. विधि भोसले की सफलता पर पूरे परिवार को गर्व है. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा,डीईओ बी बाखला व बीईओ दिनेश पटेल व स्थानीय लोगों ने भी विधि की इस कामयाबी पर खुशियां मनाई. विधि को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई.

रायगढ़ जिले में 6 बेटियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है.
हायर सेकेंडरी 12 वीं में
प्रथम स्थान विधि भोसले, 98.20 %अभिनव विद्या मंदिर पुसौर,
9 वॉ स्थान दीपिका पटेल 95.60 %शासकीय उ मा वि कुडेकेला धरमजयगढ़,
9 वां स्थान रानी महाणा 95.60%आदर्श ग्राम्य भारती उ मा वि पुसौर

हाई स्कूल 10 वीं में
4 था स्थान अदिति भगत 98% जिंदल आदर्श हा से स्कूल किरोड़ीमलनगर,
7 वां स्थान श्रधांशी अग्रवाल 97.3% भारत पब्लिक हा से स्कूल पुजेरीपाली,
8 वां स्थान खुशी पटेल 97.17% स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट स्कूल पुसौर रायगढ़ ने रायगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया।


