धौंराभांठा मेंं क्षेत्रीय विकास मंच द्वारा कॉलेज,आईटीआई खोलवाने आयोजित की गई आमसभा

धौंराभांठा मेंं क्षेत्रीय विकास मंच द्वारा कॉलेज,आईटीआई खोलवाने आयोजित की गई आमसभा
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
11.5.2023 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य ओद्योगिक ब्लॉक तमनार के ग्राम धौंराभांठा में क्षेत्रीय विकास मंच के माध्यम से समाज सेवी एस.पी. गुप्ता से.नि. शिक्षक के नेतृत्व में दिनाँक 11.05.2023 गुरूवार को सामुदायिक भवन बाजार परिसर धौराभाँठा मेंं क्षेत्र के समग्र शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु एक आमसभा आयोजित की गई।
जिसमें मुख्यतः निम्न बिन्दु पर विचार की गई शासन की ओर से धौराभाठा में महाविद्यालय खोलने,क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने, धौराभांठा में खेल मैदान व्यवस्था,क्षेत्र के होनहार बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु एक कोचिंग सेंटर,ओद्योगिक गोद ग्राम के बच्चों के लिए एक निःशुल्क या मामूली शुल्क के साथ एक पूर्व प्राथमिक से कक्षा 12 वीं तक स्कूल खोलने हेतु पहल चर्चा परिचर्चा की गई। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मिल कर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से धौंराभांठा में शासकीय महाविद्यालय की मांग को पूर्ण करने आग्रह की जाएगी। क्षेत्रीय पर्यावरण प्रदूषण,बीमारियां,पेयजल अन्य समस्याओ पर भी चर्चा की गई।भोजन की व्यवस्था एस.पी. गुप्ता से.नि. शिक्षक एवं मंच संचालन शिक्षक विनोद गुप्ता द्वारा किया गया।
आमसभा में मुख्य अतिथि रायगढ़ जिला लघुवनोपज अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सिदार, बनमाली सिदार से.नि. व्याख्याता,भवानी शंकर बेहरा से.नि.शिक्षक, चंद्रमणी ठेठवार से.नि.शिक्षक, राजकुमार चौधरी,प्रार्चाय दिनेश चौधरी, हेमसागर सिदार सरपंच, यशपाल बेहरा उपसरपंच, विवेक बेहरा पूर्व बीडीसी,ओमप्रकाश बेहरा विधायक प्रतिनिधि, निषामणी बेहरा, ज्ञान सागर गुप्ता,प्रफुल्ल गुप्ता, गोरेलाल राठिया सरपंच,रतन लाल पटेल, कमल पटेल,अमृत लाल राठिया,पटवारी बेहरा, डिलेश्वर साहू,अशोक सारथी पत्रकार,वंशराज पाण्डे एवं क्षेत्र के सरपंच व अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।


