ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर का जांचकर्ता द्वारा निरीक्षण

ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर का जांचकर्ता द्वारा निरीक्षण
?अध्यापन,पुस्तकालय,कम्प्यूटर खेलकूद मैदान, पेयजल की बेहतर व्यवस्था – राजेश पटनायक
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 12.5.2023
ओपी जिल्दल स्कूल सावित्री नगर तमनार का अशासकीय विद्यालय निरीक्षण जांचकर्ता अधिकारी राजेश कुमार पटनायक प्राचार्य शाउमावि तमनार द्वारा ओपी जिल्दल स्कूल में संचालित कक्षा स्तर,माध्यम,मान्यता, प्राचार्य कार्यरत शिक्षक,प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित शिक्षक व कार्यालीन स्टाफ,सत्र 2022 में आर.टी.ई के तहत प्रवेशित विद्यार्थी संख्या की जानकारी ली गई।

शिक्षकों कर्मचारी के वेतनमान,पी एफ कटौती समूह / स्वास्थ्य बीमा की स्थिति के बारे में जानकारी के साथ शौचालय,पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था,उपलब्ध अध्यापन कक्ष की संख्या,खेल-कूद हेतु उपलब्ध मैदान का निरीक्षण कर देखा गया।

सुव्यवस्थित मैदान,प्रायोगिक कक्ष,कम्प्यूटर कक्ष,पुस्तकालय की बेहतर व्यवस्था रख रखाव से गदगद नजर आए। प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड तमनार के सावित्रीनगर स्थित ओपी जिंदल स्कूल में केजी 1 से 12 वी तक 30 सेक्सन में 1234 विद्यार्थी है वहीं 56 शिक्षक शिक्षिकाएं स्टाफ है।स्थानीय उद्योग ग्रामो के साथ जिले के छात्र छात्राएं अध्ययन कर रहे है। सैकड़ो अनाथ बालक बालिकाओ का चिल्ड्र्न होम में बेहतर खान पान के साथ निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी के सपना अनुरूप राष्ट्रीय स्तर के बेहतर शिक्षा विद्यर्थियों को प्रदान की जा रही है।जिससे स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम के साथ अन्य गतिविधियों में ओपी जिंदल के विद्यार्थी देश मे परचम लहरा रहे है।


