ग्राम आमापाली व जीवरी में भाजपा अजजा मोर्चा ने पूर्व विधायक सुनीति राठिया के नेतृत्व में लगाया तेंदूपत्ता फड़ में जन चौपाल

ग्राम आमापाली व जीवरी में भाजपा अजजा मोर्चा ने पूर्व विधायक सुनीति राठिया के नेतृत्व में लगाया तेंदूपत्ता फड़ में जन चौपाल
तमनार @संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा तेंदूपत्ता हितग्राहियों के मांग को लेकर रोडोपाली मण्डल के अन्तर्गत ग्राम आमापाली व जीवरी में तेंदूपत्ता फड़ खरीदी केंद्र में हितग्राहियों के बीच पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने जनचौपल लगा कर उनकी आवाज बुलंद की।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीति राठिया,शकुंतला राठिया,कमल सिंह राठिया,महेश भोय,उचित राम राठिया,छहुरा लाल यादव,जय कुमार गुप्ता अन्य पदाधिकारियों ने भूपेश सरकार पर जम कर हल्ला बोला।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने फड़ मुंशी,प्रबंधक एवम हितग्राहियों की समस्या को लेकर सरकार के सामने कई मांगे रखी।उन्होंने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि,भूपेश बघेल सरकार को जन घोषण पत्र में किये वादे के अनुसार फड़मुंशियो को वार्षिक ₹12000,तेंदूपत्ता प्रबंधको को तृतीयवर्ग कर्मचारियों का दर्जा तत्काल दिया जाना चाहिए। पूर्व भाजपा की सरकार की तरह बोनस ,साड़ी, चारणपादुका, जीवन बीमा दिया जाना चाहिए। तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति,तेंदूपत्ता खरीदी दिवस की संख्या15 दिवस हो,सहित कई मांगो को पूरा करना चाहिए।


