ग्राम जरेकेला मुढ़ीनार में विश्वशांति हरियज्ञ पूजन @ भोजन करने से शरीर पुष्ट व भजन करने होती है आत्मा संतुष्ट- कामता प्रसाद शरण

ग्राम जरेकेला मुढ़ीनार में विश्वशांति हरियज्ञ पूजन @ भोजन करने से शरीर पुष्ट व भजन करने होती है आत्मा संतुष्ट- कामता प्रसाद शरण
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 14.5.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम जरेकेला मुढ़ीनार में विश्वशांति हरियज्ञ पूजन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को छत्तीसगढ के प्रसिध्द कथावाचक कामता प्रसाद शरण छत्तीसगढी भाषा में काफी आकर्षक ढंग से भगवान श्री शिव पार्वती की विवाह श्री राम के जीवन चरित को प्रस्तुत किया तो चारों तरफ जयकारे गुंजने लगे ।

कामता प्रसाद जी लगातार चार घंटे तक साथ साथ भगवान शिव – पार्वती विवाह व भगवान श्रीराम व अनेक कथा को काफी मनमोहक और सरल ढंग से छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुत किया तो हजारों लोगो ने जमकर तालिया बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

कथावाचक कामता प्रसाद शरण जी को पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,पूर्व जिला पंचायत सद्स्य मुकुंदमुरारी पटनायक,मणिकचंद पटनायक,दुर्योधन पटेल,अश्वनी चौधरी,कन्हैया लाल चौधरी अन्य ने स्वागत अभिनन्दन किया।विश्वशांति हरियज्ञ व कथा सुनने स्थानीय ग्रामीणों तमनार क्षेत्र रायगढ़ जिले के साथ छत्तीसगढ़,ओडिशा सहित अन्य प्रान्तों के हजारों श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ रहा है। कथावाचक कामता प्रसाद शरण ने कहा कि छत्तीसगढ की पवित्र धरती माता कौशिल्या का जन्मस्थल है और भगवान श्री राम ननिहाल है इसलिए छत्तीसगढ़ में भांचा को बहुत सम्मान दिया जाता है। उन्होंने लोगो से कहाकि जब तीर्थ धाम अन्य प्रदेश में जाएं तो गर्व से कहें कि हम कौशिल्या माता मायके श्री राम जी मामा प्रदेश से हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन चरित को आत्मसात करने की जरूरत है।भोजन करने से शरीर पुष्ट व भजन करने आत्मा संतुष्ट होती है।

आज के युवा सियान सज्जनो माता पिता का संस्कार भूलते जा रहे है उन्होंने जीवन मे तामसी भोजन मांस मंदिरा से दूर रहकर शाकाहार सादा जीवन उच्च विचारवान,सद्चरितवान बनने आग्रह किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन से गांव के साथ साथ पुरे प्रदेश में सुख शांति समृध्दि खुशहाली बनी रहती है ।

उल्लेखनीय है कि ग्राम जरेकेला में परमात्मा श्री हरि की असीम अनुकम्पा से 10 मई से 16 मई 2023 तक विश्वशांति हरियज्ञ पूजन का आयोजन किया जा है। जिसमें विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 7000, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 3000 रखा गया है। ईनामी नाटक प्रतियोगिता 15 मई को आयोजित की गई है। ईनामी नाटक पुरस्कार प्रथम 41000 रु. द्वितीय 31000 रु. तृतीय 21000 रु. सांत्वना 7100 रु.रखा गया है। 

