तराईमाल में देवी राधे प्रिया की संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ

तराईमाल में देवी राधे प्रिया की संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 15.5.2023
केलो नदी से लगे माँ बंजारी के गोद में बसे ग्राम तराईमाल में देवी राधे प्रिया श्रीधाम वृन्दावन की मुखारबिंद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ।किसी भी समाज में संस्कृति सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विभिन्न परंपराओं को आत्मसात करने की परंपरा रही है जिसके लिए विविध धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ हवन भजन कीर्तन,रामायण श्रीमद भागवत कथा आदि कराए जाते रहे हैं ।

अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक वृन्दावन युगल सरकार भगवान श्री राधा कृष्ण की कृपा से संगीतमय् श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु 15 मई सोमवार को विशाल कलश यात्रा में हजारो माता बहनों द्वारा पित्तवस्त्र आभूषणों से सुसज्जित होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। कथा वाचक देवी राधे प्रिया जी श्रीधाम वृन्दावन,यज्ञाचार्य पंडितो के साथ मुख्य यजमान वारणीक द्वारा विधि विधान के साथ जलदेव का पूजा अर्चना कर कलश यात्रा में कर्मा नृत्य पार्टी के मांदर झांझ के सुमधुर धुनो के साथ कलश यात्रा गांव में भ्रमण करते बीच बस्ती भागवत कथा स्थल में कलश स्थापना की गई।
दिनांक 16 मई मंगलवार को वेदीपूजन एवं महात्मय कथा 17 मई को महाभारत की कथा जड़भरत कथा 18 मई बुधवार वामन चरित्र 19 गुरुवार श्री राम कथा कृष्णा जन्मोत्सव 20 मई शुक्रवार श्री कृष्ण बाल लीला वर्णन गोवर्धन 21 मई शनिवार रुकमणी विवाह 22 मई रविवार को सुदामा चरित्र 23 मई सोमवार हवन, पूर्णाहूति एवं तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज महाप्रसाद विशाल भंडारा दी जाएगी।

आयोजन समिति ग्रामवासी द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति ज्ञान,वैराग्य की पावन त्रिवेणी गंगा में गोता लगाने सपरिवार पधारकर पुण्य के भागीदार बनने आव्हान की गई है।


