रोडोपाली में चन्द्रवंशी कंवर राठिया समाज का जिला स्तरीय बैठक हुआ संपन्न

रोडोपाली में चन्द्रवंशी कंवर राठिया समाज का जिला स्तरीय बैठक हुआ संपन्न
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के रोडोपाली में चंद्रवंशीय कंवर राठिया सामाज का रायगढ़ जिला स्तरीय बैठक रोडोपाली में संपन्न हुआ,

जिसमें रायगढ़ जिला के 14 मंडल से अध्यक्ष गण सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही। बैठक में समाज विकास को लेकर चर्चा परिचर्चा किया गया। सर्वप्रथम कवंर समाज के इष्ट देव की पूजा अर्चना की गई जिसके पश्चात उद्घाटन और स्वागत उद्बोधन किया गया।

सामाजिक रीति रिवाजों एवं नियमावली,शैक्षणिक धार्मिक,आर्थिक एवं सामाजिक सर्वांगीण विकास संबंधी विचारों पर प्रकाश डाली गई। बैठक प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री व कंवर समाज जिलाध्यक्ष सत्यानन्द राठिया,अमल साय राठिया, चक्रधर राठिया,सेत कुमार राठिया , यार सिंह राठिया, प्रेमसाय राठिया, तीरथ प्रसाद राठिया, तेज राम राठिया , कन्हैया लाल राठिया, भीखम सिंह राठिया, जगदीश राठिया अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


