ग्राम कसडोल में पूर्व विधायक सुनीति राठिया के नेतृत्व में तेंदूपत्ता फड़ में लगाया गया जन चौपाल

ग्राम कसडोल में पूर्व विधायक सुनीति राठिया के नेतृत्व में तेंदूपत्ता फड़ में लगाया गया जन चौपाल
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा तेंदूपत्ता हितग्राहियों के मांग को लेकर पडिगांव समिति के तेंदूपत्ता फड़ खरीदी केंद्र कसडोल में हितग्राहियों के बीच पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने जनचौपल लगा कर उनकी आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहाकि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा हितग्राहियों को चरण पादुका, साड़ी, आपातकालीन घटनाओं पर सहयोग राशि, भगवान छात्रों को सहयोग राशि दी जाती थी। पूर्व विधायक सुनीति राठिया,डीडीसी सहोद्रा राठिया,बीडीसी राजकुमार राठिया,जीत राम बारिक, अन्य पदाधिकारियों ने भूपेश सरकार पर जम कर हल्ला बोला।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने फड़ मुंशी,प्रबंधक एवम हितग्राहियों की समस्या को लेकर सरकार के सामने कई मांगे रखी।उन्होंने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि,भूपेश बघेल सरकार को जन घोषण पत्र में किये वादे के अनुसार फड़मुंशियो को वार्षिक ₹12000,तेंदूपत्ता प्रबंधको को तृतीयवर्ग कर्मचारियों का दर्जा तत्काल दिया जाना चाहिए। पूर्व भाजपा की सरकार की तरह बोनस ,साड़ी, चारणपादुका, जीवन बीमा दिया जाना चाहिए। तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति,तेंदूपत्ता खरीदी दिवस की संख्या 15 दिवस हो,सहित कई मांगो को पूरा करने बात कही गई।


