सड़क निर्माण कार्य में विलंब होने पर सामारुमा ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

सड़क निर्माण कार्य में विलंब होने पर सामारुमा ग्रामीणों ने किया चक्का जामतमनार @संदेशा 24ग्राम सामारूमा, तहसील तमनार के ग्रामवासी रायगढ़ – घरघोड़ा का सामारूमा रोड निर्माण कार्य में विलंब होने पर दिनांक 23 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से चक्का जाम किया गया । जिससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।ग्रामीणों ने बताया कि रायगढ़ – घरघोड़ा सड़क का सामारूमा सड़क निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है रोड को उखाड़कर मिटटी डाला गया है. इस रोड में बहुत मात्रा में भारी वाहन का आना जाना है जो बहुत तेज रफ्तार से चलते है जिससे बहुत ही ज्यादा धूल उड़ रहा है, जिससे तालाब, कुआ का पानी दूषित हो रहा है, स्वास्थ्य खराब हो रहा है, लोगो का जीना मुश्किल हो गया है,
हमारे द्वारा 18 मई को अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था कि 3 दिवस में कार्य नही की जाती है तो आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। आज तक कार्य शुरु नहीं होने पर ग्रामवासी बाध्य होकर चक्का जाम किया गया। सड़क निर्माण के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइस देते हुए तत्काल सड़क निर्माण डामरीकरण कराई गई जिससे ग्रामीणों ने 12 बजे चक्का जाम हड़ताल समापन की गई। सरपंच गंगा प्रसाद,द्वारिका सिंह ठाकुर उप सरपंच,गुलामन चौहान,पुना राम,हरजीत जी,सुमन चौहान,राजेश्वरी एवं पंचगण,शकुंतला यादव,जयसेनी यादव,विन्देश्वरी भगत,सविता,जमुना अलीशा,पद्मनी,सुकांति,प्रभा,सुनीता अनुसुइया अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।

