भाजपा के “चलबो गोठान खोलबो पोल” अभियान के तहत डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया ने किया मौहापाली गौठान का निरीक्षण

भाजपा के “चलबो गोठान खोलबो पोल” अभियान के तहत डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया ने किया मौहापाली गौठान का निरीक्षण
तमनार @संदेशा 24
छत्तीसगढ़ में भाजपा के “चलबो गोठान खोलबो पोल” अभियान के तहत विधानसभा लैलूंगा के गौठानों मे मंगलवार 23 मई को डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,भाजपा महामंत्री प्रताप बेहरा,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष यादव अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जाकर निरीक्षण किया। डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 14वां वित्त,15वां वित्त, मनरेगा और DMF जैसे मदों से गांव के विकास के लिए भेजी गई राशि को गोठान में जबरन दुरुपयोग करवा के, किए गए भ्रष्टाचार के संबंध में गांव वालों के साथ चर्चा की गई। गांव वालों ने कहा कि मोदी द्वारा भेजे गये जिस पैसे से गांव के बिजली,पानी,स्वच्छता,स्कूल, अस्पताल में खर्च किया जा सकता था,उस पैसे का गौठान के नाम पर दुरुपयोग करके भारी भ्रष्टाचार किया गया है।
प्रताप बेहरा ने बताया कि, ₹2 प्रति किलो की दर से गोबर को गांव वालों से खरीदा जा रहा है, और फिर वर्मी कंपोस्ट के नाम पर उसी क्षेत्र के किसानों को ₹10 प्रति किलो की दर से जबरन सोसायटी के माध्यम से बेचा जा रहा है। जो किसान नहीं लेना चाहता,उसे सोसायटी के अन्य सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया जा रहा है । इसे लेकर किसानों के मन में भारी आक्रोश को प्रत्येक गांव में देखा गया। गोठान निर्माण में भी भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को साफ तौर पर देखा जा सकता है।


