भाजपा मंडल रोड़ोपाली व तमनार बैठक में अनुराग सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित

भाजपा मंडल रोड़ोपाली व तमनार बैठक में अनुराग सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश दिशा निर्देशन में भाजपा जिला के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल रोडोपाली व तमनार की बैठक 24 मई 2023 को बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव,विस्तारक लक्ष्मीकांत जोशी,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, यह संयोजक एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित में रखा गया।

बैठक में बुथ सशक्तिकरण,आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने चर्चा परिचर्चा की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न प्रकार के घोटाले जैसे गोठान घोटाला शराब घोटाला, पी.एस.सी. परीक्षा घोटाला, कोयला घोटाला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे को लुटा जा रहा है, जिसके कारण जनता में आक्रोश है। भाजपा बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं को पिछले विधानसभा चुनाव बुथ स्तर पर परिणाम की समीक्षा करते हुए कहाकि प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा रखता है कि पूरी उर्जा और सामर्थ्य के साथ अपने अपने बुथ में काम करें। चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुट जाएं। पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने कांग्रेस सरकार की गोठान घोटाला,शराब घोटाला,कोयला घोटाला के बारे में कार्यकर्ताओं बताया ।

सभी अतिथियों को पूर्व मंत्री द्वारा श्रीफल व शॉल से अभिनन्दन किया गया। रोडोपाली बैठक में संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव,विस्तारक लक्ष्मीकांत जोशी,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व विधायक सुनीति राठिया,भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा,मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत,लोकेश्वरी सिदार,डीडीसी देवेंद्र प्रताप सिंह,रोहिणी बसंत राठिया,प्रताप बेहरा,महेश भोय,संतोष यादव,चक्रधर राठिया, तमनार मण्डल बैठक में संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव,विस्तारक लक्ष्मीकांत जोशी,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा,मंडलाध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,डीडीसी देवेंद्र प्रताप सिंह,सहोद्रा दुर्गेश राठिया,लोकेश्वरी सिदार,जानकी राठिया,राजेश बेहरा,स्वरुप पटनायक,अमल साय राठिया,पितेश बेहरा,दिनेश बेहरा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


