शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि

शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि
समाधि स्थल ‘शांति बगिया’ में कलेक्टर एवं एसपी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग
रायगढ़ @संदेशा 24
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद नंदकुमार पटेल तथा बड़े भाई शहीद दिनेश पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके परिजनों ने भी समाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम जानकी काटजू, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय श्री ललित प्रकाश पटेरिया, अनिल शुक्ला, विकास शर्मा,शाखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी समाधि स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।




