तमनार
मौसी मंदिर डोलेसरा में हवन पूजन मूर्ति स्थापना हुआ सम्पन्न

मौसी मंदिर डोलेसरा में हवन पूजन मूर्ति स्थापना हुआ सम्पन्नतमनार @संदेशा 24केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम पंचायत डोलेसरा में मौसी मंदिर में गुरुवार को श्री लक्ष्मी,श्री सरस्वती,श्री गायत्री,श्री दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी।मौसी मंदिर में विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन कर मूर्ति स्थापना की गई।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पण्डित दौलत पण्डा,यजमान भूमिका त्रिलोचन पटेल,
दुर्योधन पटेल,सुकदेव निषाद,रामप्रसाद पटेल,रामनाथ पैकरा,अर्जुन पटनायक,घनश्याम निषाद,बनमाली राणा अन्य ग्राम वासियो की उपस्थिति रही।

