फ्लाई ऐश डेम से उड़ रहा राख – स्थिति नहीं सुधरी तो करेंगे चक्का जाम

फ्लाई ऐश डेम से उड़ रहा राख – स्थिति नहीं सुधरी तो करेंगे चक्का जाम
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार ब्लॉक के ग्राम कुंजेमुरा व आसपास गांव में गर्मी के महीने आते ही ग्रामीण फ्लाई ऐश राख की समस्या से जूझते नजर आते है , गर्मी बढ़ने के साथ जैसे ही तेज हवा की बहाव गाँव की ओर रुख करती है वैसे की गांव राख से पट जाता है, ग्रामीणों के घरों में राख के परत जम जाते है, खाने पीने के सामान के साथ कपड़ों में भी राख की परत जमी रहती है ।

इस साल फिर एक बार तेज हवा चलने के बाद कुंजेमुरा, रेगांव पाता, बांधापाली,सलिहाभांठा गांव के ग्रामीण समस्या से जुझ रहे हैं, सप्ताह भर ते तेज गती से चल रही हवा से घरों में राख के परत जम रहे हैं, शनिवार को कुंजेमुरा के ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है समस्या से जुझते हुए ग्रामीण जिंदल के फ्लाइ एश राख डेम के सामनें पहुंच कर अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते नजर आए ग्रामीणों का कहना था कि फ्लाईएश राख से जीवन दुभर हो गया है , रोज खाने पीने,सब्जी बागवानी कपड़े सब राख से सना रहता है। गांव से डेम की ऊंचाई दोगुनी हो चुकी है, गर्मी के दिनों में हल्की हवा के बाद गांव के ओर हर साल उड़नें लगता है।

फ्लाईऐश डेम राख की स्थिति 3 दिन के भीतर नहीं सुधरेगी तो शासन प्रशासन को अवगत कराकर राख गाड़ियों को रोककर चक्का जाम किया जाएगा ग्रामीण इस समस्या से त्रस्त हो चुके हैं-जयपाल भगत सरपंच कुंजेमुरा
हमारे गांव कुंजेमुरा सहित आसपास गांव के ग्रामीणजन फ्लाईऐश राख से त्रस्त हैं,इस समस्या को लेकर ग्रामीणो के पहुंचने पर कंपनी प्रबंधन ने तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने की बात कही हैं – विद्यावती सिदार ग्रामीण कुंजेमुरा

