विधायक चक्रधर सिंह द्वारा ग्राम पंचायत भवन बुडिया हेतु किया गया भूमिपूजन

विधायक चक्रधर सिंह द्वारा ग्राम पंचायत भवन बुडिया हेतु किया गया भूमिपूजनतमनार @ संदेशा 24 लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम पंचायत बुडिया में पंचायत भवन निर्माण हेतु 18 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत का भूमिपूजन किया गया।
ग्राम पंचायत झिकाबहाल में सामुदायिक भवन हेतु भूमिपूजन किया गया। विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने कहाकि कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार के 36 घोषणा पत्र के अनुरूप सभी घोषणाओं को पूरा किया जा रहा है।सरकार तीज त्योहार,कला संस्कृति खेलकूद के संरक्षण संवर्धन के साथ राजीव न्याय,गौठान,वनोपज संग्रहण,बेरोजगारी भत्ता अन्य जनकल्याणकरी योजनाए संचालित की जा रही है।
सरकार की योजनाओं को ग्रामवासियो शत प्रतिशत लाभ उठावें। बिहारी लाल पटेल ने ग्राम पंचायत भवन निर्माण की भूमिपूजन 18 लाख हेतु बधाई देते कहाकि लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लॉक में कई सड़क,हिंझर पुलिया,सामुदायिक भवन निर्माण के साथ विकास कार्य किया गया है गांव के जनता विकास होगा तो देश का विकास होगा।
कार्यक्रम में विधायक चक्रधर सिंह सिदार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल,मानिकचन्द पटनायक,सम्पति सीदार,दिनेश बेहरा,सुरेश बेहरा,कमल लोचन बेहरा,जयदयाल बेहरा,सरपंच परमेश्वर ध्रुव,सरपंच दुलामणि राठिया,सरपंच लक्ष्मी सिदार,जयपाल भगत,राजेन्द्र वैष्णव,चंदन वैष्णव,देवेंद्र शर्मा,धनुरजय भगत,शांति यादव,सुनील मालाकर,सुनील बेहरा,गंगाराम पोर्ते,पूर्णचन्द्र श्रीवास,नरसिंह साहू,शोविन्द पटेल,तेज राम सिदार,जगत राम नाग,घुराउ सारथी,धनीराम नायक,तुलसीदास,सुकलाल नाग,अश्वनी मालाकार,मकरध्वज पटेल,दुष्यंत नायक, अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

