रायगढ़ शहर,तमनार, बरमकेला व प्लांट में मिले कोरोना पॉजिटिव.

रायगढ़ शहर,तमनार, बरमकेला व प्लांट में मिले कोरोना पॉजिटिव

रायगढ़ 24.7.2020 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि रायगढ़ जिले में आज कुल 04 लोगों को कोरोना वायरस ने संक्रिमत किया है।जानकारी के अनुसार 01 कोरोना पॉजिटिव रायगढ़ शहरी क्षेत्र से, 02 कोरोना पॉजिटिव तमनार क्षेत्र व कुंजेमुरा से व 01 पॉजिटिव मरीज बरमकेला से मिला है। रायगढ़ शहरी क्षेत्र से जो मरीज पॉजिटिव मिला है वो एफसीआई गोदाम क्षेत्र में रहने वाली एक महिला जो पूर्व में कोरोना पीजिटिव पाई गई थी उसी के पति को आज कोरोना वायरस ने संक्रमित किया है। 01 मरीज नवदुर्गा प्लांट के प्राइमरी कांटेक्ट से प्राप्त हुआ है। आज मिलें सभी पॉजिटिव पुरूष हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री और ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है।इन चारों मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल लाने के लिए प्रशासनिक टीम निकल चुकी है और कोविड-19 के नियमों का पालन करने की प्रक्रिया की जा रही है।

