घरघोड़ा में बस चलाते ड्राइवर की मोबाइल यूज से हादसा, बस पुल से टकराने पर 26 लोग घायल 8 की स्थिति गंभीर

घरघोड़ा में बस चलाते ड्राइवर की मोबाइल यूज से हादसा, बस पुल से टकराने पर 26 लोग घायल 8 की स्थिति गंभीर
घरघोड़ा @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से एक सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायगढ़ से लैलूंगा जा रही तेज रफ्तार बदन बस CG 13 AB 7596 रेलवे पुल से जा टकराई, जिसमें 26 से अधिक यात्री के घायल होने की खबर मिली है। यह घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा दर्री डीपा रेलवे पुल के पास हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 8 गंभीर यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया।
यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर मोबाइल यूज करने से बस पुल से टकरा जाने से 26 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें 8 गंभीर रूप से घायल हैं। बदन बस सर्विस की बस आज सुबह घरघोड़ा से लैलूंगा की ओर जा रही थी। बस घरघोड़ा थाना क्षेत्र के दर्रीडिपा के पास पहुंची थी। इसी बीच वाहन चालक ने लापरवाही बरतते हुए मोबाइल पर बात करना स्टार्ट कर दिया। जिससे उसका ध्यान सड़क से हट गया। रेलवे द्वारा निर्मित ब्रिज के रेलिंग से टकरा गई। जिससे बस के सामने वाला हिस्से का परखच्चे उड़ गया और 2 यात्री बस की खिड़की को लांघते हुए पुल के नीचे जा गिरे। जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जैसे ही बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया बोलकर भाग गया।
बस हादसा में घायल को घरघोड़ा व गंभीर हालत के मरीजों को रायगढ़ भेजा गया है , एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस थाना प्रभारी के द्वारा पीड़ितों को तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुचाने की व्यवस्था की गई । एसडीएम के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार हॉस्पिटल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और गंभीर हालत वाले मरीजों को रायगढ़ भेजने की व्यवस्था की गई । घटना की सूचना मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एसआर पैंकरा ने डॉक्टरों की टीम व अन्य स्टाप के साथ मुस्तैदी थी जैसे ही घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया डॉक्टरों की टीम ने घायलों को प्रारंभिक उपचार देना शुरू कर दिया गया । स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सक्रियता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है।
बस में सवार 26 घायलों के त्वरित उपचार दिया गया । 26 घायल में 8 गंभीर हालत में है जिसमे गंभीर हालत में पीड़ित सुनीता राठिया , नरेंद्र राठिया , राधा , राधिका , हेमंती , दुर्गेश्वरी , भूमिका निषाद , जान्हवी निषाद को केजीएच रायगढ़ भेजा गया है , बस में सवार लोगो के बताए अनुसार बस चालक ड्राइव करते हुए मोबाइल चला रहा था ,

लैलूंगा रोड में दर्रीडिपा के पास बदन बस की 2 महीने के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना हुई है । जिसमे पिछले दुर्घटना में काल के गाल में समा गए थे इस अनेक लोग के साथ जाको राखे सइयाँ मार सके न कोई की कहावत चरितार्थ हुई है । घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते है ।

