केलो बनांचल तमनार में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री जग्गनाथ रथयात्रा

केलो बनांचल तमनार में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री जग्गनाथ रथयात्रा
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 20.6.2023
केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के चहुंओर श्री जग्गनाथ रथ यात्रा हर्षोल्लास से मनाया गया। आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के तमनार में ऐतिहासिक रथ यात्रा होती हैं यहां विगत कई वर्षों से ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन नगरवासी मिलकर करते आ रहे है

ऐतिहासिक परंपरा को बरकरार रखने के लिए जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही मंदिर में महाआरती विशेष पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में सुख शान्ति समृद्धि की मंगल कामनाएं की गई। मौसी के यहां जाने के लिए रथारूढ़ हुए भगवान जगन्नाथ की दर्शन के लिए भक्तजनों का तांता लगा रहा।पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि सर्वांगीण विकास के लिए गृहग्राम रोडोपाली में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।

तमनार तहसील में कसडोल,तमनार,धौराभांठा,लिबरा,हमीरपुर,जोबरो,झरना,झिंकाबहाल,रायपारा,तराईमाल,सराईपाली,राबो,देवगढ़,कुंजेमुरा,मिलुपरा,रोडोपाली,माझापारा,मौहापाली में रथयात्रा हर्षोल्लास से मनाई गई। श्री जगन्नाथमंदिर तमनार में भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना पूरे विधिविधान के साथ करने के बाद उन्हें रथ पर आरूढ किया गया। इससे पहले गौटिया परिवार सुभाष पटनायक,अश्वनी पटनायक,मुकुन्दमुरारी पटनायक यजमान के साथ अन्य श्रद्धालुभक्तजनो द्वारा जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना करते हुए बस्ती थाना परिसर बस स्टैंड,आदर्श चौक होते हुए बरभांठा चौक स्थित मौसी मन्दिर में पूजा अर्चना दर्शन किया गया।


