शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास

शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 21.6.2023
9 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार के स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी कमल सिन्हा के मार्गदर्शन में योगभ्यास किया गया।

महाविद्यालयीन स्टॉफ से प्रो.श्रीमती जयंती सिदार, C L साहू जी, C R कंवर जी, खगेश्वर यादव की इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही। सुचि पटनायक, प्रियंका पटनायक, सावित्री धनवार ,सीमा सिदार , टंकेश्वर निषाद, हिमांशु साव व पप्पू पटेल ने स्वयंसेवक के रूप में इस योगाभ्यास में भाग लिया।
योगाभ्यास के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी द्वारा योग का महत्व एवं उसके लाभ के विषय में स्वयंसेवकों को जानकारी दी गयी। अंत में स्वयंसेवकों व स्टॉफ को स्वल्पाहार प्रदान कर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया।


