भाजपा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंगुरसिया व जुनवानी में किया गया घर-घर संपर्क अभियान

भाजपा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंगुरसिया व जुनवानी में किया गया घर-घर संपर्क अभियान
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल 21.6.2023
भारतीय जनता पार्टी लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 संबलपुरी मंडल के ग्राम पंचायत बंगुरसिया व जुनवानी में घर-घर संपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के नेतृत्व में कार्यक्रम शुभारंभ किया गय।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के मण्डल संबलपुरी द्वारा महा जन संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर जन सम्पर्क बंगुरसिया व जुनवानी में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलको के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया और घर-घर जाकर लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र के द्वारा 9 साल के कार्यकाल में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिला यह जानकारी ली तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में विशेष रुप से सुषमा खलखो प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा , युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित गुप्ता जी, जनपद सदस्य जया सिदार जी, बंगुरसिया के वरिष्ठ नेता नेपाल गुप्ता जी हेमंत डनसेना जी ,दासू गुप्ता जी, चतुर्भुज गुप्ता जी, गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।


