प्राथमिक शाला कचकोबा में प्रधान पाठक के दुर्व्यवहार से ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

प्राथमिक शाला कचकोबा में प्रधान पाठक के दुर्व्यवहार से ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 27.6.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार शासकीय प्राथमिक शाला कचकोबा में प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही व शाला विकास समिति से दुर्व्यवहार से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। शाला प्रवेश उत्सव में शाला विकास समिति सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार व बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते नारेबाजी की गई।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता व टीम ने ग्रामीण अभिभावकों, शाला विकास समिति सदस्यों के साथ चर्चा परिचर्चा कर शांत कराते ताला खुलवाया गया।

शाला विकास समिति के संतोष यादव उप सरपंच ने बताया कि प्रधान पाठक खेमराज तिवारी को जाकर पूछने पर कहाकि तुम कौन हो मैं नही जानता और मेरा स्कूल है तुम लोगो का कोई मतलब नही है करके दुर्व्यवहार किया गया। ग्राम वासियो द्वारा विगत सालो से इनके दुर्व्यवहार व पढ़ाई में लापरवाही को लेकर हटाने शिकायत किया जा चुका है। स्कूल समय मे नही आने व एक भी विषय को नही पढ़ाने से बच्चो का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


