मोटरसाइकिल पर अवैध 11 लीटर महुआ शराब परिवहन पर तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

मोटरसाइकिल पर अवैध 11 लीटर महुआ शराब परिवहन पर तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
तमनार @संदेशा 24
अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में दिनांक 27/06/2023 के प्रातः थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में पेट्रोलिंग दौरान तमनार पुलिस द्वारा ग्राम बुड़िया के आगे बागबाड़ी जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी चमार सिंह यादव पिता पंकु यादव निवासी कुधरीपारा बाजारपारा थाना तमनार को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया है । आरोपी के पास से 11 नग 1-1 लीटर वाला महुआ शराब पाउच जप्त *कुल 11 लीटर महुआ शराब* रखा हुआ मिला । आरोपी चमार सिंह यादव द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर आरोपी से अवैध महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स सीजी 13 यूई 0773 की जब्ती की गई है । आरोपी पर थाना तमनार में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार प्रवीण मिंज, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक भीष्मदेव सागर, किशोर कुल्लू एवं नंदु पैकरा की अहम भूमिका रही है ।


