मिलुपारा में कछुआ गति से पुल निर्माण कार्य से लोगो के आवागमन में हो रही भारी परेशानी

मिलुपारा में कछुआ गति से पुल निर्माण कार्य से लोगो के आवागमन में हो रही भारी परेशानी
तमनार @संदेशा 24
मिलुपारा से सिदारपारा तमनार को जोड़ने वाली सड़क पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है जो अपूर्ण होने के कारण आम जनता के लिए भारी परेशानी बन गया है। लगातार बारिश की वजह से जो आम जनता के आनेजाने के लिए पुल निर्माण स्थल के साईड से लोगो का आवागमन हेतु अस्थाई परिवर्तित सड़क पानी से भर जा रहा है और आम जनता को आने जाने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है ।

यह सड़क को पार कर के लोग कम्पनी में काम करने जाते हैं अब स्कूल खुल गए है स्कूल के बच्चे को भी आने जाने में बड़ा असुविधा हो रहा हैं कोई साइकिल से गिर रहा है कोई गाड़ी फंस रहा हैं।इस सड़क निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है इतनी लापरवाही के साथ काम चल रहा है और कोई अधिकारी इसके बारे में जानकारी लेना नहीं चाहते ना देखने आते हैं आवागमन में कितना परेशानी हो रहा है इसका सुध लेने वाला भी कोई नहीं है।इस निर्माण स्थल पर सैकड़ों बोरी सीमेंट जो पानी में भीगकर खराब हो गया इसके जिम्मेदार कौन होगा यह सोचने वाली बात है।

पीडब्ल्यूडी को बारिश के मौसम में काम कर रहे हैं और उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए जो समझ से परे है पीडब्ल्यूडी विभाग के साइट सुपरवाइजर को फोन लगाने से फोन नहीं लग पा रहा है
यहाँ रोड हमेशा व्यस्त रहने वाला है आने जाने वालों को बहुत परेशानी हो रहा है। सायकल व मोटर सायकल चालको को भारी परेशानी हो रही है।तो पैदल चलने वाले भी भी कई बार गिर रहे हैं इन सबका जिम्मेदारी कौन लेगा ।
सीताराम चौधरी जनप्रतिनिधि मिलुपारा
मिलुपारा से सिदारपारा तमनार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क में पीडब्ल्यूडी द्वारा पुल बना रहे हैं पुल पूर्ण नही होने से ग्रामीण,प्लांट कर्मचारी,विद्यार्थियों को आने जाने से बहुत परेशानी हो रहा है। निर्माण कर इतना धीरे है कि क्या बताएं। यहां पर सीमेंट रखी हुई कई बोरिया भीग चुकी है उसको सुध लेने वाला कोई नहीं है।

एम.डी. अमजद अली खान ग्रामीण मिलुपारा
इस सड़क पर पुल बनाने का काम पी.डब्ल्यु.डी. विभाग के द्वारा बनाया जा रहा है। बहुत ही कछुआ गति से चल रहा है जो कब तक बनेगा यह तो कह नही सकते क्योंकि बरसात का समय चालू हो गया है और लोगो को आने जाने में बड़ी ही असुविधा हो रही है यहां पर पुल बनाने के लिए जो सीमेंट रहा गया है वह भी पानी मे भींग गया है उसको भी विभाग के पास ढकने का कोई भी व्यवस्था नही है।


