विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कोलम में सम्पन्न ?विद्यार्थी जीवन मे लक्ष्य बनाकर खूब पढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी – चक्रधर सिंह सिदार

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कोलम में सम्पन्न?विद्यार्थी जीवन मे लक्ष्य बनाकर खूब पढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी – चक्रधर सिंह सिदारतमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल 28.6.2023 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के हायर सेकेंडरी स्कूल कोलम में विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में सैकड़ो विद्यार्थियों को तिलक रोली लगाकर,मीठा खिलाकर पाठ्य सामग्री व गणवेश प्रदाय किया गया।
पाठ्य सामग्री व गणवेश पाकर छात्र छात्राये गदगद नजर आए। राज्यपाल व कलेक्टर द्वारा पुरुस्कृत 10 स्काउट गाइडो को प्रमाणपत्र दिया गया। छात्राओं के स्वागत गीत,छत्तीगढ़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से मन्त्रमुग्ध हुए।
विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने शाला प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहाकि विद्यार्थी जीवन मे लक्ष्य बनाकर खूब मन लगकर पढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। अपने गुरुजनों माता पिता के मार्गदर्शन में खूब तरक्की करें।कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर ग्रामीण स्तर के बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है।आप सभी कड़ी मेहनत कर अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण होकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करें।उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी देते सभी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत लाभ लेने आव्हान किया।
एसडीएम ऋचा ठाकुर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहाकि आप जिस भाषा व विषय मे सर्वश्रेष्ठ है उसका चयन कर आगे बढ़ें,कभी भी अपने आपको कमजोर नही समझे।पढ़ाई के साथ खेलकूद अन्य प्रतियोगिता में भाग लेकर आगे बढ़े।विद्यावती सिदार ने कहाकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांव में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम स्कूल खोलकर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने कहाकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शाला प्रवेशोत्सव के साथ विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री गणवेश प्रदाय की जा रहा है।9 वी छात्राओं को सायकल दी जा रही है। स्वामी आत्मानन्द सकूल के माध्यम से अंग्रेजी व हिंदी माध्यम स्कूल खोलकर ग्रामीण बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है।

लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठण्डाराम बेहरा,वरिष्ठ कांग्रेसी मुकुन्दमुरारी पटनायक,बीईओ मोनिका गुप्ता ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन टेक लाल पटेल व आभार प्रदर्शन प्राचार्य प्रफुल्ल पटनायक द्वारा किया गया।
शाला प्रवेशोत्सव कोलम तमनार में मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार,एसडीएम ऋचा सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,अध्यक्ष लैलूंगा ठण्डाराम बेहरा,महिला कांग्रेस ग्रमीण जिलाध्यक्ष विद्यावती सिदार,मुकुन्दमुरारी पटनायक,मणिकचन्द पटनायक,तमनार सरपंच गुलापी सिदार,सरपंच जगन्नाथ सिदार,कुंजबिहारी सिदार,सरपंच रेगांव अनिशा पैकरा,चितवाही सरपंच वेदमती सिदार,डिलेश्वर साव,जयदयाल बेहरा,लालचंद साहू,उप सरपंच घनश्याम,देवसिंग सिदार,नरेश ठाकुर,चमरसिंग,बासुदेव साहू,लक्ष्मण निषाद,गंगाराम पोर्ते अन्य गणमान्य नागरिक,शाला विकास समिति,पालकगण, शिक्षा विभाग से बीईओ मोनिका गुप्ता,एबीईओ युके सिदार,बीआरसी जयप्रकाश साहू,संकुल समन्वयक ,प्रभारी,प्रचार्यगण व शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


