जेपीएल तमनार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह में क्विज प्रतियोगिता व 5-एस जनजगरुकता रैली

जेपीएल तमनार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह में क्विज प्रतियोगिता व 5-एस जनजगरुकता रैली
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 29.6.2023
जेपीएल तमनार में विद्युत सुरक्षा सप्ताह समझौता ना करे समझदार बनें का आयोजन के तहत 29 जून को विद्युत सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता व 5 एस जनजगरुकता रैली निकाली गई।

विद्युत सुरक्षा सप्ताह में समझौता ना करे समझदार बनें उद्देश्य के तहत विद्युत सुरक्षा संबंधी सामान्य सावधानियों,बचाव के बारे में वर्क शॉप,सीएचपी,टीजी स्टेज 1 व स्टेज 2 में जेपीएल इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियो द्वारा व कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को प्रश्नोत्तरी किया गया सही जवाब देने वालो को सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा जागरूक करते संयत्र को औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर ले जाने शून्य क्षति लक्ष्य पाने प्रोत्साहित करते सुरक्षा शपथ ली गई।

सावित्रीनगर तमनार में इलेक्ट्रिकल विभाग के अमनजोत मेडम द्वारा कालोनी के गृहणी महिलाओ को विद्युत सुरक्षा सावधानियां पेम्पलेट देकर जनजगरुक किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिंदल पावर लिमिटेड तमनार अपनी स्वच्छता और सुंदरता को लेकर सदैव आशान्वित और प्रयासरत रहता है,जिसका आवरण अत्यंत ही मनमोहक है जो आगंतुकों को आकर्षित करता है लेकिन इसकी गुणवत्ता को बनाए रखना उतना ही चुनौती भरा है,इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिए 5 एस को अंगीकृत करके उसका पालन करने और लोगो तक उसके उद्देश्यों को बताने उसकी पूर्ति कराने के लिए सैकड़ों कर्मचारी वर्कर और अधिकारी गण का विशाल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड सी एन सिंह के दिशा निर्देश में इलेक्ट्रिकल विभाग जेपीएल सहायक उपाध्यक्ष अजित राय, प्रतीक बोस जीएम टेक्निकल सर्विस के कुशल नेतृत्व में दिनेश राठौर ,रंजीत वर्मा अन्य विभाग प्रमुख अधिकारी व सैकड़ो कर्मचारी ठेका श्रमिको की उपस्थिति रही जहां अजय पटनायक और मदन चौहान के 5 एस अपनाएंगे जीवन में गुणवत्ता लायेंगे जैसे जागरूकता भरे नारे और अलग अलग नारों से सुसज्जित बैनरों के साथ रैली को प्लांट में घुमाकर कर्मचारियों में जागरूकता फैलाई गई। अंत में रैली में पधारे सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


