आकाश पटनायक का पदोन्नति पर वृक्षारोपण कर श्रीफल शॉल से किया गया सम्मानित

आकाश पटनायक का पदोन्नति पर वृक्षारोपण कर श्रीफल शॉल से किया गया सम्मानित

पदोन्नत होकर शाला से विदा ले रहे शिक्षक को सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि आकाश पटनायक का माध्यमिक विद्यालय बुडिया में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पटनायक शिक्षक शाला से विदाई लेते हुए भावुक हो गए। लंबे समय तक शाला में अध्यापन कराते हुए इन्होने एक अलग ही छाप छोड़ी है, जिसके लिए शाला परिवार ने दोनों का आभार जताया। शिक्षक पटनायक को जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा दुर्गेश राठिया के ओर से साल श्रीफल एवम वृक्षा रोपण किया गया। विदाई समारोह में विद्यार्थियों व पालकों के अलावा संकुल के शिक्षक कमलेश देवता,प्रदीप नायक, राजाराम प्रधान पाठक नवापारा सरपंच भगत राम राठिया , पूर्व सरपंच फकीर राठिया, चंद्रहाश साहू, नरेश राठिया शुशील यादव, प्रभाकर सिंह, विमला सिदार, रजनी राठिया आदि उपस्थित रहे।अंत में आभार व्यक्त शशि लकड़ा प्रधान पाठक ने पटनायक का व्यक्त किया।


