ग्राम हमीरपुर,भगोरा कुसमेल,बरकछार,लमडाँड़ में भाजपा का घर घर जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह

ग्राम हमीरपुर,भगोरा कुसमेल,बरकछार,लमडाँड़ में भाजपा का घर घर जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 मण्डल तमनार के ग्राम हमीरपुर,भगोरा, कुसमेल,बरकछार,लमदाण मे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बूथ के पदाधिकारियों से मिलकर बूथ संबंधित जानकारियों को साझा किया गया। अल्पकालीन विस्तारक रंजन नायक एवं तमनार मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया

और घर-घर जाकर लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र के द्वारा 9 साल के कार्यकाल में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के भाजपा शासन के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 9 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों को लेकर घर घर संपर्क कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।


