तमनार
तमनार के हुंकराडीपा चौक में मिक्सर मशीन की सफाई करते करंट की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत

तमनार के हुंकराडीपा चौक में मिक्सर मशीन की सफाई करते करंट की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत
तमनार @संदेशा 24
थाना तमनार क्षेत्र के हुँकराडीपा चौक कुंजेमुरा में मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
तमनार पुलिस द्वारा दोनों शव का पंचनामा कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया।
जानकारी के अनुसार विवेक कंट्रक्शन में काम करने वाले दो मजदूर मिक्सर मशीन की सफाई का कार्य कर रहे थे । मिक्चर मशीन में जमे सीमेंट के टुकड़ों को ड्रिल मशीन की सहायता से दोनों मजदूर निकाल रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे ड्रिल मशीन करंट प्रवाहित होने से दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक का नाम सुकलु कुमार उम्र 20 वर्ष कोरबा एवं रामविनय पासवान उम्र 35 ओरंगाबाद बिहार निवासी हैं।


