शासकीय महाविद्यालय तमनार के सुचि पटनायक करेंगी रायगढ़ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

शासकीय महाविद्यालय तमनार के सुचि पटनायक करेंगी रायगढ़ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 12.7.2023
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर मीरपुर , रेवाड़ी हरियाणा में दिनांक 18 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में शासकीय महाविद्यालय तमनार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवक सुचि पटनायक का चयन हुआ है। सुचि इस राष्ट्रीय शिविर में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसके पूर्व बिलासपुर में गणतंत्र दिवस परेड हेतु आयोजित चयन शिविर में भी सुचि रायगढ़ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। सांस्कृतिक गतिविधियों विशेषकर नृत्य में दक्षता परेड चयन शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय शिविर हेतु विश्वविद्यालय द्वारा सुचि पटनायक का चयन किया गया। सुचि के चयन पर महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा एवं प्राचार्य डॉ पी एम दाश ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिविर हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है। सुचि के पूर्व श्रवण कुमार राठिया व पद्मिनी भगत पूर्व में राष्ट्रीय एकता शिविर में विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके है।


