ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार का दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार का दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 14.7.2023
छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ प्रांतीय आव्हान पर छ.ग.ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार इकाई अपनी दो सूत्री मांगो को लेकर 12 जुलाई 2023 बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हड़ताल जनपद पंचायत तमनार परिसर में किया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद बेहरा ने बताया कि ग्रेड पे निर्धारण करते हुए नियमितीकरण एवं नियमितीकरण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का सिविल सेवा आचरण पंचायती राज अधिनियम 1996 पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ प्रांतीय आव्हान पर संघ के सदस्य 12 जुलाई से ब्लॉक स्तर पर ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार इकाई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उन्होंने बताया की मांगों को लेकर पिछले 17 वर्षों से समय-समय पर शासन प्रशासन के समक्ष जानकारी रखते आ रहे हैं। लेकिन आज तक उचित निर्णय नहीं लिया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले ग्राम रोजगार सहायक करते हैं। हड़ताल में ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद बेहरा,सचिव जय प्रकाश साहू,उपाध्यक्ष द्रोपदी भगत,धात्री निषाद,मोती राम सिदार,ज्वाला प्रसाद गुप्ता,सत्यनारायण यादव,परमेश्वर राठिया सहित समस्त सदस्य गणो की उपस्थिति रही।


