संकुल केंद्र गोढ़ी में स्कूली विद्यार्थियों हेतु जाति,आय एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु शिविर में 54 आवेदन जमा

संकुल केंद्र गोढ़ी में स्कूली विद्यार्थियों हेतु जाति,आय एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु शिविर में 54 आवेदन जमा
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 14.7.2023
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 6 वीं के पात्र छात्र / छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु संलग्न सूची अनुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ के दिशा निर्देश में स्कूल शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्कूलों में निर्धारित तिथि में विशेष शिविर लगाया जा रहा है।

शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु विकास खण्ड तमनार के उक्त शिविर हेतु नोडल / प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित हल्का पटवारियों का एतद् द्वारा ड्यूटी लगाई गई है।
विकास खण्ड तमनार के संकुल केंद्र गोढ़ी में दिनांक 13 जुलाई 2023 शुक्रवार को जाति प्रमाण पत्र, आय एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु शिविर लगाया गया, जिसमें अनुसूचित जाति 3, अनुसूचित जनजाति 25 एवं पिछड़ा वर्ग के 26 बच्चों का आवेदन भरा गया। इसी तरह से यह कार्य आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। बच्चों के स्थाई जाति प्रमाण पत्र आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इस शिविर में पटवारी नरसिंह पटेल, विकासखंड तमनार के बीआरसी जेपी साहू एवं संकुल प्राचार्य मैथिली बारीक,संकुल समन्वयक पुष्पा पटनायक उपस्थित रहे।


