प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में दिव्यांग शिविर में 38 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में दिव्यांग शिविर में 38 दिव्यांगजन हुए लाभान्विततमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल 14.7.2023 दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान एवं भारत सरकार के यूडीआइडी कार्ड परियोजना अंतर्गत जिले के सभी 21 प्रकार के दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य किया एवं कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण का चिन्हांकन मुल्यांकन तथा परीक्षण शिविर एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले दिव्यांगजन जिनका मतदाता सूची में चिन्हांकन नही हुआ है। उनको चिन्हांकित किये जाने तथा जिनका मतदाता सूची में नाम नही जुड़ा है उनका नवीन फार्म भर कर नाम जोडने हेतु कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा निर्देशन में पीएचसी सराईपाली में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें 38 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।
ज्ञात हो कि जनपद पंचायत तमनार के दिव्यांगजनो की बेहतर सुविधा हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी,सचिव द्वारा शिविर स्थल पर बैठक व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था कर पंजीयन कार्य में ड्यूटी लगाया गया। राज्य सरकार द्वारा पहले दिव्यांगजनो को 7 केटेगरी में रखा गया था अब 21 प्रकार की कैटेगरी के दिव्यांग को योजना में शामिल किया है, जिसमें दृष्टि बाधित, अल्पदृष्टि, कुष्ठरोगी, श्रवण बाधित, चलन निशक्तता, बौनापन, बौद्धिक निशक्तता, मानसिक रोग, निशक्तता अन्य दिव्यांगजनो को शामिल किया गया है।शिविर में , प्रभारी भागीरथी डनसेना,आनंदराम पटेल,ऋषिकेश पटेल,सचिव शंकर चौहान,गनपत राठिया,बेणुधर राठिया,रामप्रसाद डनसेना,दुलोमणी मालकार,अभिराम,रामलाल,मनोहर राठिया,श्याम लाल पटेल,अन्य कर्मचारीगणो की उपस्थिति रही।

