तमनार के समाजसेवी महावीर पटनायक दस्तावेज लेखक को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

तमनार के समाजसेवी महावीर पटनायक दस्तावेज लेखक को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
?सांसद गोमती साय,विधायक चक्रधर सिंह सिदार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,सुरेन्द्र सिदार,एसडीओपी दीपक मिश्रा ने दिया श्रद्धांजलि
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 18.7.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम तमनार के समाजसेवी महावीर पटनायक जी दस्तावेज लेखक के निधन से चहुँओर शोक की लहर है। समाजसेवी महावीर पटनायक जी 75 वर्ष की अवस्था में इस नश्वर संसार को छोड़ कर ब्रम्हलीन हो गए।
सामाजिक रीति रिवाज के साथ सैकड़ो कुटुंबहजन,सामाजिक बन्धुओ गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। महावीर पटनायक जी तहसील तमनार में निसहाय गरीबो की दस्तावेज बनाने, लैलूंगा विधान सभा भाजपा को संगठित मजबूत बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।वे सामाजिक के साथ धार्मिक मिलनसार ब्यक्तित्व के धनी थे,श्री जगन्नाथ मंदिर तमनार के संस्थापक सदस्य रहे।
समाजसेवी महावीर पटनायक जी चार भाइयो में मंझले थे इनके भैया इंद्रपाल पटनायक,भाई गांधी व सुखदेव पटनायक कवि एवं पत्नि मंजुला,ज्येष्ठ पुत्र अरविंद पटनायक ,कनिष्ठ पुत्र अभिषेक पटनायक,पुत्री प्रभाती दामाद आकाश पटनायक,प्रतिभा चक्रधर पटनायक,मधुस्मिता त्रिलोचन पटनायक,नाती नातिन से भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़कर इष्टदेव श्री चित्रगुप्त महाराज के श्रीचरणों में चले गए। करण पटनायक समाज,रायगढ़ सांसद गोमती साय,लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,वनोपज संघ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिदार,एसडीओपी दीपक मिश्रा सहित क्षेत्र तमनार जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ ओडिसा के हजारो वरिष्ठगण क्षेत्रवासियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होकर आत्मा की शांति हेतु अश्रुपुरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को इस दुःख को सहन कर शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।


