तमनार
सावित्री नगर तमनार में ठेकाकर्मी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,तमनार पुलिस जांच जुटी

सावित्री नगर तमनार में ठेकाकर्मी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,तमनार पुलिस जांच जुटी तमनार @संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत सावित्री नगर तमनार में ठेकाकर्मी एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना से क्ष्रेत्र में सनसनी फैल गई।वहीं तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या या हत्या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की जांच शुरु कर दी है।पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होने की बात कही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जुलाई रात करीब एक बजे ठेकाकर्मी दिनेश टंडन उम्र 36 वर्ष बीडीसीपीएल कंपनी में काम कर रहा था । तमनार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी तमनार में लेकर आए।

