मरघट मे पौधरोपण अभियान- घट घट मे चलती साँसों के नाम

मरघट मे पौधरोपण अभियान- घट घट मे चलती साँसों के नाम
पूसौर @ संदेशा 24 @ केलोकपूत शिवराजपूत
पुसौर के चारों दिशाओं मे स्थित चार श्मशानघाट मे वृहद सामुहिक वृक्षारोपण अभियान विश्वप्रकृति दिवस 28 जुलाई 2023 से जारी है जिसमे नि:शुल्क वृक्ष और ट्रीगार्ड आदि की व्यवस्था सुनील रामदास द्रौपदी फा. ग्राम्य भारती शिक्षण एवँ शोध संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता व हरित सेवा समिति के सीताराम चौहान वगैरह व्दारा की गई है ।
सर्वप्रथम पुसौर के जोबी श्मशानघाट वृक्षारोपण किया गया जिसमे पुसौर के गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न विभाग प्रमुख व जनप्रतिनिधि पत्रकार शामिल हुए जिसमे न. पं अ. रितेश थवाईत बी.एम.ओ. डॉक्टर चन्र्दवंशी स्टेट बैंक प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव जनपद पं के अधिकारी ग्राम्यभारती स्कूल का शालेय परिवार पत्रकार गौतम पंडा उल्लेखनीय हैं ।
गौरतलब है कि अभियान की अगुवाई कर रहे दिनेश गुप्ता सहित सभी सहभागी संस्थाओं ने समस्त पुसौर नगरवासियों से विनम्र आग्रह किया है कि उपरोक्त श्मशानघाटों पर अपने अपने दिवंगत प्रीय परिजनों के नाम से एक एक पौधा रोपित करें।


