तमनार में स्वास्थ्य पंचायत जन संवाद सम्मेलन सम्पन्न ? गांवो में स्वास्थ्य,स्वच्छता,प्रसव सेवा में मितानिनों का सराहनीय योगदान -चक्रधर सिंह सिदार

तमनार में स्वास्थ्य पंचायत जन संवाद सम्मेलन सम्पन्न
? गांवो में स्वास्थ्य,स्वच्छता,प्रसव सेवा में मितानिनों का सराहनीय योगदान -चक्रधर सिंह सिदार तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 11.8.2023विकासखंड तमनार के समस्त ग्राम स्वास्थ्य,स्वच्छ्ता एवं पोषण समिति द्वारा स्वास्थ्य पंचायत जन संवाद सम्मेलन का आयोजन मंगलम भवन तमनार में 11 अगस्त 2023 को लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर,बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर,पूर्व विधायक सुनिति राठिया,सरपंच गुलापी सिदार,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल,विद्यावती सिदार सहित अन्य विभाग विशिष्ठ अतिथियों एवं सैकड़ो मितानिनों एवं हितग्राही ग्रामीणजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम बेटी बचाओ चौक से बस स्टैंड तक स्वास्थ्य जनजगरुकता रैली निकाली गई। भारतमाता की पूजा अर्चना दीप प्रज्जवन कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया।तत्पश्चात अतिथियो को मितानिन अभियान के कार्यकर्ताओ द्वारा तिलक रोली लगाकर छायादार व फलदार पौधा भेंटकर मितानिन ताली व स्वागत गीत से भव्य स्वागत किया गया। स्वास्थ्य पंचायत, जनसंवाद सम्मेलन मितानिन कार्यक्रम के उद्धेश्य,विगत वर्षों की समस्या समाधन की स्थिति,मितानिन प्रशिक्षकों द्वारा नाटक,पेंशन योजना,राशन कम वितरण,मातृत्व वंदना,स्वास्थ्य,शिक्षा, आंगनबाड़ी स्कूल जर्जर स्थिति की मरम्मत,गली कंक्रीट,शौचालय निर्माण की राशि सम्बंध में मितानिनों हितग्राही ग्रामीणों ने समस्याओ को विधायक के साथ जन संवाद किया गया।
सम्मेलन में 927 ग्रामीण महिलाओं हितग्राहियों ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के बीच जन संवाद में आवेंदन के साथ अपनी अपनी समस्याएं रखी गई जिसे लैलूंगा विधायक ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा ने अतिथियों विभागीय अधिकारी कर्मचारियों एवं तमनार विकास खंड के सैकड़ो मितानिनों को अभिवादन करते कहाकि गांव में स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण,प्रसव में मितानिनों द्वारा सराहनीय योगदान हेतु सरकार द्वारा मितानिनों को प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है। गांवो की विभिन्न समस्याओं को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति मितानिनों द्वारा हमे व विभिन्न विभागों को अवगत कराया जाता है। कुछ समस्याओ का निराकरण जनपद व जिला के माध्यम से की जाती है।शासन द्वारा मातृ वंदना फुलवारी,विधवा,वृद्धा पेंशन,आवास,उज्ज्वला,सभी वर्गों हेतु राशन कार्ड अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।गांव के कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित नही रहेगा।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठावें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर ने कहाकि मितानिन स्वास्थ्य विभाग के साथ गांव में बीमारियों के रोकथाम संस्थागत प्रसव कार्य मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु सरकार द्वारा 2200 रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ सम्मानित किया जा रहा है। शासन की स्वास्थ्य व अन्य योजनाओ को आम लोगो तक पहुँचाये।अपने कार्यो का निर्वाहन करते रहें।
सम्मेलन में सरपंच गुलापी सिदार ने कहाकि स्वास्थ्य मितानिनों द्वारा गांव स्वास्थ्य,स्वच्छता विकास हेतु लोगो के लिए कार्य किया जा रहा है। गांव में इनके द्वारा बुखार उलटी दस्त जचकी स्वच्छ्ता जनजागरूकता मे कार्य किया जा रहा है। इन्होंने गांव में जब भी कोई बीमारी या समस्या होती है तत्काल सेवा देती हैं।मितानिनों द्वारा शासन प्रशासन की कड़ी के रूप की बिभिन्न योजनाओ को समाज की अंतिम छोर की लोगो को जोड़ने का कार्य कर रही है।
थाना प्रभारी ने सायबर अपराध की जानकारी देते बताया कि मोबाइल में व्हाट्सएप,फेसबुक प्रोफाइल में अपना खाता,आईडी पब्लिक न करें एवं अनजान व्यक्ति को खाता नंबर,गोपनीय पिनकोड न बताएं न शेयर करें।
सम्मेलन में पूर्व विधायक सुनीति राठिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल,थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर,विद्यावती सिदार,सम्पति सिदार अन्य ने सम्बोधित किया।सीईओ बीरेंद्र कुमार राय,सरपंच संघ अध्यक्ष जानकी राठिया, सनकुमारी राठिया,अनिता पैकरा,मंजू किसान,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,देवेंद्र शर्मा,यशवंत सिदार,राजेन्द्र महाराज,सुषमा खलको,लक्ष्मी निषाद सहित गणमान्य नागरिक,मितानिन अभियान के जिला समन्वयक कु वंदना गुप्ता,स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक उषा चौहान, मितानिन अभियान अम्बिका चौधरी,सुखचरण चौहान, प्रेरक अन्य एमटी एवं सैकड़ो मितानिन ग्रामीणजनों की उपस्थित रही।

